HomeUncategorizedपारिवारिक विवाद में मां-बेटी पर हमला, लोहे के दरात से सिर फूटा

पारिवारिक विवाद में मां-बेटी पर हमला, लोहे के दरात से सिर फूटा

पारिवारिक विवाद में मां-बेटी पर हमला, लोहे के दरात से सिर फूटा

 महिला और 3 वर्षीय बच्चे को भी धमकाया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

न्यूज ऐप 

पांवटा साहिब। उपमंडल पांवटा साहिब के क्यारदा में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला और उसकी बेटी पर बेटे व बहू द्वारा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में 58 वर्षीय महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मजिदा, निवासी क्यारदा ने बताया कि उनका एक बेटा अकरम है जिसकी पत्नी का नाम अनिशा है। दोनों एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। उनके साथ घर में छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे के साथ रहती है।

शिकायतकर्ता के अनुसार15 अगस्त को वह अपनी बेटी मशरुफा और उसके 3 वर्षीय बेटे के साथ घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान अचानक उनका बेटा अकरम, उसकी पत्नी अनिशा और अनिशा का भाई वहां पहुंचे और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता ने बताया कि अकरम अपने साथ लोहे का दरात लेकर आया था। इसी दरात से अकरम ने उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसे गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान अनिशा ने छोटी बेटी के बेटे तनवीर को भी लात मारी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments