HomeUncategorizedपांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर शिलाई क्षेत्र के व्यक्ति की गला...

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर शिलाई क्षेत्र के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर शिलाई क्षेत्र के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज ऐप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के व्यस्ततम विश्वकर्मा चौक पर तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस जघन्य वारदात के बाद पांवटा साहिब में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, पोस्ट ऑफिस कोटी उतरू, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह किसी काम से पांवटा आया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात तड़के 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई। अज्ञात हमलावरों ने विश्वकर्मा चौक के पास भाव सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में भाव सिंह को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पांवटा साहिब थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि `भाव सिंह की हत्या किसने और क्यों की?` इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments