*सिरमौर में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार*
न्यूज ऐप/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत SIU टीम ने एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार SIU पुलिस टीम राजबन क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पियुष ठाकुर निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर को पकड़ा। आरोपी की मोटरसाइकिल नंबर HP85AA-0453 की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था।
