माजरा में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर

माजरा में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर

*माजरा में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर*

न्यूज ऐप/पांवटा साहिब 

पुलिस थाना माजरा ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना मोबाइल के बंद घरों को निशाना बनाते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना माजरा में अभियोग संख्या 163/2026 दिनांक 20 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र मैहताब निवासी गांव कुंजा मतरालियो, डाकघर पांवटा साहिब, सामिन खान पुत्र साजीद खान निवासी गांव कुंजा मतरालियो, डाकघर पांवटा साहिब और केशो नाथ पुत्र संजू निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में जो तरीका सामने आया है, वह बेहद शातिराना है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रात के समय दो मोटरसाइकिलों नंबर HP17H-9827 व UK07AF-4769 पर निकलते थे। वे इलाके में बंद पड़े घरों की रेकी करते थे। रात 12 से 3 बजे के बीच घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसते और पूरे सामान को खंगालते थे।

 

आरोपी घरों से ज्वैलरी, नकदी, महंगे बर्तन, तांबे के बर्तन और एसी की पाइप आदि चोरी करते थे। सबसे खास बात यह है कि आरोपी अपने साथ कोई मोबाइल फोन नहीं रखते थे और वारदात वाली जगह से भी मोबाइल फोन व लैपटॉप जैसी चीजें नहीं चुराते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 31 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है और इनसे अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment