*पांवटा साहिब में मजाक बना हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल – पुलिस ने मामला दर्ज किया*
न्यूज ऐप/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के शमशेरपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ आपसी मजाक-मजाक में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जमील अहमद निवासी गांव घुतनपुर, डाकघर बातामंडी, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि वह वर्तमान में शमशेरपुर में सम्राट टाइल्स के पास पिकअप चालक के रूप में कार्य करता है।
आज दिनांक 03.10.2026 को वह अपने घर घुतनपुर से ड्यूटी के लिए सम्राट टाइल्स शमशेरपुर पहुंचा, जहां पर सम्राट टाइल्स के पास काम करने वाले माम हुसैन व हनुमान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों अक्सर आपस में मजाक करते रहते थे और आज भी दोनों वहीं पर आपस में मजाक करने लगे।
शिकायत के अनुसार मजाक करते समय माम हुसैन ने हनुमान को अपनी गोद में उठा लिया और जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरने के बाद हनुमान उठ नहीं सका और उसने बताया कि उसकी गर्दन से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही साथी मजदूरों ने घायल को संभाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
