पुरुवाला में ग्रामीण के खाते से 12.28 लाख का साइबर फ्रॉड, न नेट बैंकिंग न UPI फिर भी उड़े पैसे

पुरुवाला में ग्रामीण के खाते से 12.28 लाख का साइबर फ्रॉड, न नेट बैंकिंग न UPI फिर भी उड़े पैसे

* पुरुवाला में ग्रामीण के खाते से 12.28 लाख का साइबर फ्रॉड, न नेट बैंकिंग न UPI फिर भी उड़े पैसे

पीड़ित मामचन्द ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

पांवटा साहिब/ न्यूज़ ऐप

उपमंडल पांवटा साहिब में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पांवटा साहिब के शिवपुर निवासी मामचन्द ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 12 लाख 28 हजार 958 रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी कर ली।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनका खाता *हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पुरुवाला* में है। उन्होंने बताया कि वह न तो नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और न ही UPI चलाते हैं, फिर भी उनके खाते से 28 और 29 सितंबर 2026 को कुल *12,28,958/- रुपये* अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए। जब उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आए तो उन्हें इस फ्रॉड का पता चला।

पीड़ित ने तुरंत बैंक शाखा और पुलिस को सूचित किया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मामले में बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जा रही है कि आखिर बिना नेट बैंकिंग और UPI के पैसे कैसे निकाले गए। साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

Related posts

Leave a Comment