*पांवटा साहिब में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JCB, टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, तीन आरोपी पकड़े*
न्यूज ऐप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब पुलिस को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम रात को गश्त के दौरान *लोअर देवीनगर स्थित यमुना नदी* पर पहुंची तो वहां तीन वाहन सरकारी जमीन से अवैध रूप से रेत और बजरी निकालते हुए पाए गए।
पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने करीब 100 मीटर की दौड़ के बाद तीनों को पकड़ लिया।
*जब्त किए गए वाहन:*
– *JCB (लोडर) नंबर – UK07HD-0801*
– *टिप्पर नंबर – HP17G-6448*
– *एक ट्रैक्टर – बिना नंबर प्लेट*
मौके पर टिप्पर और ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस को आता देख लोड किया हुआ ग्रेवल (रेत-बजरी) रास्ते में ही जैक उठाकर गिरा दिया ताकि सबूत मिटाया जा सके, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में JCB चालक ने अपना नाम *सोनी*, टिप्पर चालक ने *अजय* और ट्रैक्टर चालक ने *सुनील* बताया है। तीनों आरोपी बाहरी राज्यों सहारनपुर (यूपी), लखीमपुर (यूपी) और देहरादून (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रात के समय यमुना नदी से सरकारी संपत्ति (रेत-बजरी) चोरी करने और अवैध खनन करने के आरोप में *थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज* कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने यमुना नदी में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
