IIM छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मौत मामला: पिता की शिकायत पर आईआईएम प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज
न्यूज ऐप/पांवटा साहिब
आईआईएम सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईआईएम सिरमौर के अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाना माजरा में अनुपम शुक्ला पुत्र स्वर्गीय शशि भूषण शुक्ला, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में अपने बेटे प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु को लेकर आईआईएम सिरमौर के अधिकारियों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि संस्थान प्रशासन ने लापरवाही बरती, घटना की सही जानकारी छिपाई, छात्रों की पर्याप्त निगरानी नहीं रखी और उनके बेटे के साथ कथित रूप से बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न हुआ।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
