पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित ऑक्सीजन प्लांट 2 महीने से बंद, चार साल से नहीं हुई प्लांट की सर्विस, पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानियां

पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित ऑक्सीजन प्लांट 2 महीने से बंद, चार साल से नहीं हुई प्लांट की सर्विस, पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानियां

पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित ऑक्सीजन प्लांट 2 महीने से बंद, चार साल से नहीं हुई प्लांट की सर्विस, पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानियां

न्यूज ऐप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के 150 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की जान बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना शुरू की थी। इसी के तहत पांवटा सिविल अस्पताल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक प्लांट स्थापित किया गया था। इसका लोकार्पण स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। उस समय कहा गया था कि अब पांवटा क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

सूत्रों की मानें तो इस प्लांट की स्थापना के बाद से पिछले 4 साल में एक बार भी इसकी कंपनी द्वारा सर्विस और मेंटेनेंस नहीं की गई है। लगातार बिना रखरखाव के चलने के कारण अब यह प्लांट पूरी तरह ठप हो गया है। तकनीकी खराबी के चलते यह दो महीने से बंद है।

प्लांट के बंद होने से अस्पताल प्रबंधन को एक बार फिर पुरानी व्यवस्था यानी ऑक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। आपातकालीन और गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। अस्पताल में रोजाना 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। जिसमें से करीब 100 मरीज भर्ती होते है। वार्ड में भर्ती सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

स्थानीय निवासी सुनील कुमार, विशाल चौहान, दिनेश कुमार, कांता देवी, सुषमा, शिवानी, कृष्णा आदि ने बताया कि सरकार ने करोड़ों खर्च कर प्लांट तो लगा दिया लेकिन उसके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर समय पर सर्विस होती तो आज यह नौबत नहीं आती।
लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द प्लांट को चालू किया जाए।

वहीं इस मामले में जब सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के एसएमओ डॉ सुधी गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्लांट खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों और संबंधित कंपनी को दे दी गई है। जल्द ही इसे ठीक करवा कर चालू कर दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment