कमरऊ के बागनधार में खदान भूस्खलन: रेस्क्यू के दूसरे दिन डंपर चालक का शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर अब भी लापता

कमरऊ के बागनधार में खदान भूस्खलन: रेस्क्यू के दूसरे दिन डंपर चालक का शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर अब भी लापता

कमरऊ के बागनधार में खदान भूस्खलन: रेस्क्यू के दूसरे दिन डंपर चालक का शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर अब भी लापता

 एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग युद्धस्तर पर जुटे, डीसी प्रियंका वर्मा कर रहीं निगरानी

न्यूज ऐप/ कमरऊ

गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ के बागनधार स्थित चूना पत्थर की खदान में हुए भीषण भूस्खलन के बाद बुधवार को भी राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहा। पहाड़ से गिरे भारी मलबे में दबे तीन लोगों में से एक ट्रक चालक का शव बरामद किया गया है। वहीं मलबे में दबे नेपाली मूल के दो अन्य मजदूरों की तलाश अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को अचानक पहाड़ दरकने से खदान में भारी चट्टानें और मलबा नीचे आ गिरा। इस दौरान खदान में खड़े दो डंपर और एक एलएंडटी मशीन पूरी तरह मलबे में दब गए। हादसे के समय दोनों डंपरों में एक चालक और दो मजदूर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया गया।

लगातार खिसकता मलबा, बारिश और घने कोहरे के कारण रेस्क्यू टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एनडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बड़े स्तर पर अभियान दोबारा शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम एक डंपर तक पहुंचने में सफल रही। उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान *बड़वास निवासी अनिल कुमार* के रूप में हुई है।

अब रेस्क्यू टीम के सामने मलबे में दबे *दो नेपाली मजदूरों* को तलाशने की सबसे बड़ी चुनौती है। मौके पर एनडीआरएफ, जिला पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

*डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा* ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरे अभियान की निगरानी की। उन्होंने कहा कि `एक चालक का शव निकाल लिया गया है और दो अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। जब तक सभी लापता लोगों को नहीं निकाल लिया जाता, रेस्क्यू टीम मौके पर डटी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment