IIM सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, डीएसपी पांवटा साहिब करेंगे जांच की अगुवाई

IIM सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, डीएसपी पांवटा साहिब करेंगे जांच की अगुवाई

IIM सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, डीएसपी पांवटा साहिब करेंगे जांच की अगुवाई

न्यूज एप/ पांवटा साहिब 

IIM सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में एसपी सिरमौर ने विशेष जांच दल का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अगस्त को पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत मृतक छात्र के पिता अनुपम शुक्ला पुत्र स्व. शशि भूषण शुक्ला, निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा दर्ज करवाई गई है।

शिकायत में पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र स्व. प्रारब्ध शुक्ला, जो आईआईएम सिरमौर का छात्र था, की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने संस्थान प्रशासन पर लापरवाही, सूचना छिपाने, अपर्याप्त निगरानी तथा साथी छात्रों और प्रशासन द्वारा उनके पुत्र को धमकाने व मानसिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता द्वारा वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में एसआईटी गठन की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर ने तुरंत एसआईटी का गठन किया है।

एसआईटी के अध्यक्ष डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर होंगे। टीम में एसएचओ माजरा कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी एएसआई आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत, रोहित (प्रभारी साइबर सेल नाहन, कमाल खान और आरक्षी अशोक कुमार सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एसआईटी द्वारा इस मामले की वैज्ञानिक, निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी। छात्र के परिजनों द्वारा लगाई गई सभी शिकायतों और संस्थान के रवैये की भी गहनता से जांच की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment