पांवटा साहिब में भाजपा का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, कहा मुख्यमंत्री अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढने में लगे है

पांवटा साहिब में भाजपा का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, कहा मुख्यमंत्री अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढने में लगे है

पांवटा साहिब में भाजपा का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, कहा मुख्यमंत्री अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढने में लगे है

न्यूज ऐप/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

पांवटा साहिब पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाता पुल पर जयराम ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बाता पुल से रामलीला मैदान तक बाइक रैली निकाली गई।

अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के हक की लड़ाई भाजपा ने लड़ी है। कांग्रेस सरकार चुनाव नहीं करवाना चाहती थी, डिजास्टर एक्ट लगा दिया था। हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। भाजपा ने कोविड काल में भी चुनाव करवाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट गए और वकीलों पर लाखों रुपये खर्च किए। सिरमौर से भरमौर तक सरकार की फजीहत हुई है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 11 में से 10 अध्यक्ष भाजपा के बने हैं और चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा के मेयर बने हैं। लोकतंत्र से चुनकर आए प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए। प्रदेश की जनता ने संदेश दे दिया है कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए जयराम ने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री ज्योतिषी बने हुए हैं। पहले हमीरपुर नहीं जाते थे, अब हर सप्ताह जा रहे हैं और चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद दिल्ली की दौड़ लगी है और हार का ठीकरा मंत्रियों पर फोड़ा जा रहा है। मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं कर पा रहे हैं।

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा और जनता के बीच झूठ बोलते हैं। काम के मामले में भरमौर से सिरमौर तक कुछ दिखाई नहीं देता। भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 2500 संस्थान बंद कर दिए। माताओं-बहनों को 1500 रुपये के नाम पर ठगा, युवाओं को 5 लाख नौकरियों का वादा किया लेकिन नौकरी मित्रमंडली को मिली।

उन्होंने कहा कि हमने कर्ज लिया तो सड़कें, अस्पताल और कॉलेज बनाकर दिए, लेकिन इस सरकार ने चार साल में एक लाख 20 हजार करोड़ कर्ज ले लिया, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है। हिमकेयर और सहारा का पैसा नहीं मिल रहा है।

जयराम ने कहा – कांग्रेस जा रहे हैं और भाजपा आ रही है, यह संदेश पूरे देश में चला गया है।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने महिला कबड्डी की टीम सहित कप्तान पुष्पा राणा को जीत की बधाई दी।

इसके बाद जयराम ठाकुर ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, नगर परिषद के पार्षद सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किये गए।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, रमेश तोमर, शिवानी वर्मा, निर्मल कौर, मदन मोहन शर्मा, रोहित चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment