*हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन में भव्य विज्ञान मेले का आयोजन, बच्चों ने पेश किए नवाचार मॉडल*
न्यूज ऐप/पांवटा साहिब
हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में स्कूली बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, चंद्रयान और मानव शरीर जैसे विषयों पर बच्चों के बनाए मॉडलों ने खूब सराहना बटोरी।
मेले के दौरान दो मुख्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
*प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज) – जूनियर वर्ग:*
इस वर्ग में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। *शक्ति हाउस के अभिनव, आदित्य, अनुष्का और कनिका* की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं *रेणुका हाउस के आराध्य, विहाना, ट्विंकल और विजया* की टीम दूसरे स्थान पर रही।
*विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता:*
*जूनियर वर्ग में* लक्ष्य हाउस के *अक्षत, निकुंज और श्रृष्टि* ने अपने उत्कृष्ट मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती हाउस की *वैष्णवी, वंशिका और ईशानी* की टीम दूसरे स्थान पर रही।
*सीनियर वर्ग में* लक्ष्मी हाउस की *सिंधिया, मोक्ष और परिधि* ने बाजी मारी और प्रथम स्थान पर रहे। शक्ति हाउस के *अक्ष, अभिनाश और आराध्या* की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। उन्होंने बच्चों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक *किशन सिंह गतवाल, रामभज चौहान, मंगी राम चौहान, मदन तोमर, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर, इंजीनियर सुरेश ठाकुर, बैंक मैनेजर मामचंद शर्मा, सतौन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय नेगी, महेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, जेबीटी अध्यापक सुनील कंवर, सुरेश चौहान, सुखदेव तोमर* सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
*स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कमलेश शर्मा ने कहा कि आज का विज्ञान मेला केवल मॉडलों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की जिज्ञासा, कल्पना और मेहनत का उत्सव था। उन्होंने सभी विजेता और भाग लेने वाले बच्चों को दिल से बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है आपका प्रयास और विज्ञान को समझने की आपकी ललक।
उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर हमारे बच्चों का मार्गदर्शन किया। आपका अनुभव ही हमारे बच्चों की सबसे बड़ी पूंजी है।
हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन हमेशा से ही शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नवाचार को बढ़ावा देता आया है। हमारा लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और भविष्य का वैज्ञानिक बनाना है।
