*गिरिपार के प्रा. पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों का उत्पात, तीन कमरों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान*

*गिरिपार के प्रा. पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों का उत्पात, तीन कमरों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान*

*गिरिपार के प्रा. पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों का उत्पात, तीन कमरों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान*

न्यूज ऐप/पांवटा साहिब 

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है। शरारती तत्वों ने स्कूल के तीन कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया है।

घटना की जानकारी उस समय लगी जब स्कूल प्रभारी प्रताप ठाकुर स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्कूल के तीन कमरों के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।

*प्री-प्राइमरी के खिलौने तोड़े, कुर्सी-मेज तोड़े*

शरारती तत्वों ने स्कूल की कुर्सियों, मेजों को तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान प्री-प्राइमरी स्कूल के बच्चों के कीमती खिलौनों को पहुंचाया गया है। बच्चों के खेलने व पढ़ने वाले खिलौनों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार स्कूल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

*स्टाफ रूम तोड़ने में नाकाम रहे शरारती तत्व*

शरारती तत्वों ने स्कूल कार्यालय के कमरे व स्टाफ रूम के दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। ताला तोड़ने की कोशिश में ताला जाम हो गया। सुबह स्कूल खुलने के उपरांत बड़ी मशक्कत के बाद ही स्टाफ रूम के कमरे का ताला खोला जा सका।

स्कूल प्रभारी प्रताप ठाकुर ने बताया कि “जब मैं सुबह स्कूल आया तो देखा कि तीन कमरों के ताले व दरवाजे टूटे पड़े हैं। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के कमरों की कुर्सियां और मेजों को नुकसान पहुंचाया गया है, जबकि प्री-प्राइमरी के बच्चों के कीमती खिलौने तोड़ दिए गए हैं। स्टाफ रूम के दरवाजे को तोड़ने की भी कोशिश की गई है।”

इस घटना से स्कूल के बच्चों व स्टाफ में रोष है। स्कूल प्रभारी ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment