पांवटा साहिब में भाजपा का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, कहा मुख्यमंत्री अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढने में लगे है न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। पांवटा साहिब पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाता पुल पर जयराम ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बाता पुल से रामलीला मैदान तक बाइक रैली निकाली गई।…
Read More*पांवटा साहिब में 20 लाख की धोखाधड़ी, जमीन बेचने के नाम पर बयाना हड़पा, मामला दर्ज*
*पांवटा साहिब में 20 लाख की धोखाधड़ी, जमीन बेचने के नाम पर बयाना हड़पा, मामला दर्ज* न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पांवटा साहिब में जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरव सेखरी, निवासी गुरु कृपा कोटेज कुफटाधार शिमला व गोविन्द ठाकुर, निवासी न्यू सन्नी मिडोज नवविहार शिमला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने 28-08-2018 को बाला बाली,…
Read More*गिरिपार के प्रा. पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों का उत्पात, तीन कमरों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान*
*गिरिपार के प्रा. पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों का उत्पात, तीन कमरों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान* न्यूज ऐप/पांवटा साहिब गिरिपार क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला ढांग-रूहाणा में अज्ञात शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है। शरारती तत्वों ने स्कूल के तीन कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी उस समय लगी जब स्कूल प्रभारी प्रताप ठाकुर स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्कूल के तीन कमरों के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं। अंदर का…
Read Moreउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश न्यूज ऐप/पांवटा साहिब शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन लोक निर्माण विश्राम गृह में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी सामूहिक और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। क्षेत्रवासियों ने मुख्य रूप से सड़कों की खस्ता हालत, पेयजल समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी, बिजली की आंख-मिचौली और रोजगार से जुड़े मुद्दों…
Read Moreशिलाई में भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में गरजे जयराम ठाकुर, कहा – हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो पूरी शिद्दत से निभाएंगे
*शिलाई में भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में गरजे जयराम ठाकुर, कहा – हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो पूरी शिद्दत से निभाएंगे* न्यूज ऐप/शिलाई हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की है, लेकिन जनता के जेहन में आज भी भाजपा कार्यकाल की विकास योजनाएं ही बसी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने साढ़े…
Read Moreपीएम मोदी द्वारा लोकार्पित ऑक्सीजन प्लांट 2 महीने से बंद, चार साल से नहीं हुई प्लांट की सर्विस, पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानियां
पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित ऑक्सीजन प्लांट 2 महीने से बंद, चार साल से नहीं हुई प्लांट की सर्विस, पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानियां न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पांवटा साहिब के 150 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की जान बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़…
Read More*प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे -यादवेन्द्र गोमा*
*प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे -यादवेन्द्र गोमा* *खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने पांवटा साहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता का किया समापन* न्यूज ऐप/पांवटा साहिब युवा सेवा एवं खेल, आयुष तथा विधि मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने सिरमौर जिला के पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। खेल मंत्री ने खिलाडियों…
Read Moreपांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सिविल अस्पताल में चार मरीज भर्ती
पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सिविल अस्पताल में चार मरीज भर्ती न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चार मरीजों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आये है। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने चारों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। एक साथ चार मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले चार दिनों के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों से चार व्यक्ति बुखार,…
Read Moreखोदरी माजरी में 6 दिवसीय अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न,डी.एस. ठाकुर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खोदरी माजरी में 6 दिवसीय अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न,डी.एस. ठाकुर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित न्यूज ऐप/पांवटा साहिब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोदरी माजरी में चल रही 6 दिवसीय छात्र एवं छात्राओं की अंडर-14 खोड़ोवाला ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के करीब 250 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में शांति प्लेट्स एंड फाउंडेशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डी.एस. ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि मेग्मा दवा उद्योग…
Read More*युवा जोश, नई सोच और 29 साल की उम्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार: सिरमौर की सृष्टि शर्मा ने तोड़ा मिथक*
*युवा जोश, नई सोच और 29 साल की उम्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार: सिरमौर की सृष्टि शर्मा ने तोड़ा मिथक* *सिरमौर से मुख्य सूची में एकमात्र नाम, इनोवेशन के जरिए बच्चों को दे रहीं नई उड़ान* न्यूज ऐप/नाहन अक्सर यह माना जाता है कि राज्य शिक्षक पुरस्कार उसी शिक्षक को मिलता है जिसके पास 20-25 साल का लंबा अनुभव हो, लेकिन सिरमौर जिले की 29 वर्षीय युवा शिक्षिका सृष्टि शर्मा ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। कम उम्र, नई सोच और पढ़ाने के अनोखे अंदाज के दम…
Read More