पांवटा साहिब अस्पताल में 2 घंटे से बिन ऑक्सीजन तड़प रही थी 90 साल की दादी, पोते ने पूछा तो नर्स भड़की, चीखते हुए बोली-पुलिस बुलाऊंगी संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। अस्पताल में भर्ती एक 90 साल की बुजुर्ग महिला मरीज को करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन नहीं मिली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने इस बारे में स्टाफ नर्स से शिकायत की तो मदद करने की बजाय स्टाफ ने परिजनों के…
Read More10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस न्यूज ऐप/पांवटा साहिब उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सूरजपुर से पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया था और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद…
Read Moreमाजरा में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर
*माजरा में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर* न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पुलिस थाना माजरा ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना मोबाइल के बंद घरों को निशाना बनाते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना माजरा में अभियोग संख्या 163/2026 दिनांक 20 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।…
Read Moreपांवटा साहिब में लम्पी रोग पर जागरूकता शिविर, पशुपालकों को दिए बचाव के टिप्स
पांवटा साहिब में लम्पी रोग पर जागरूकता शिविर, पशुपालकों को दिए बचाव के टिप्स न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पशुपालन विभाग द्वारा उप मंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा साहिब में लम्पी चमड़ी रोग (LSD) की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में जिला सिरमौर के उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राजीव वालिया ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि लम्पी स्किन डिजीज मुख्यतः वेक्टर जनित संक्रामक रोग है, जो मक्खी-मच्छर और…
Read Moreसिरमौर में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
*सिरमौर में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार* न्यूज ऐप/पांवटा साहिब जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत SIU टीम ने एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार SIU पुलिस टीम राजबन क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…
Read Moreराष्ट्रगीत के अपमान का झूठा आरोप लगाकर मुख्यमंत्री ने सदन और प्रदेश की जनता को गुमराह किया, मांगे माफ़ी : विपिन परमार
राष्ट्रगीत के अपमान का झूठा आरोप लगाकर मुख्यमंत्री ने सदन और प्रदेश की जनता को गुमराह किया, मांगे माफ़ी : विपिन परमार भाजपा को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं मुख्यमंत्री, भाजपा नेता, भाजपा सरकार की योजनाओं को भी इसी तरह बदनाम कर रहे हैं मुख्यमंत्री न्यूज ऐप/शिमला भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने राष्ट्रगीत को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा विपक्ष पर लगाए गए आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन के भीतर और हिमाचल प्रदेश…
Read Moreतेज बुखार से 11 वर्षीय मासूम की मौत, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
तेज बुखार से 11 वर्षीय मासूम की मौत, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित न्यूज ऐप/पांवटा साहिब उपमंडल पांवटा साहिब के मतरालियों में एक 11 वर्षीय बच्चे की तेज बुखार के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मग्गन (11) पुत्र अजीज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मग्गन मूल रूप से अलीनगर, जिला सरावस्ती, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ पांवटा साहिब के मतरालियों में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि मग्गन को…
Read MoreIIM सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, डीएसपी पांवटा साहिब करेंगे जांच की अगुवाई
IIM सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, डीएसपी पांवटा साहिब करेंगे जांच की अगुवाई न्यूज एप/ पांवटा साहिब IIM सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में एसपी सिरमौर ने विशेष जांच दल का गठन किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अगस्त को पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत मृतक छात्र के पिता अनुपम शुक्ला पुत्र स्व. शशि भूषण शुक्ला, निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा दर्ज करवाई गई है। शिकायत में पिता ने आरोप लगाया है कि उनके…
Read Moreसिरमौर में बड़ा हादसा: खड्ड में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत
*सिरमौर में बड़ा हादसा: खड्ड में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत* न्यूज ऐप/पांवटा साहिब पांवटा साहिब के निहालगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जम्मू खाले में नहाने गए दो मासूम बच्चों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय जाबिर पुत्र अनवर सिंह, मूल निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश और 7 वर्षीय सत्यम पुत्र सिकंदर के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार के साथ निहालगढ़ में ही रहते थे। जानकारी के अनुसार जाबिर और सत्यम रविवार दोपहर अपने दोस्तों…
Read MoreIIM छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मौत मामला: पिता की शिकायत पर आईआईएम प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज
IIM छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध मौत मामला: पिता की शिकायत पर आईआईएम प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज न्यूज ऐप/पांवटा साहिब आईआईएम सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईआईएम सिरमौर के अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना माजरा में अनुपम शुक्ला पुत्र स्वर्गीय शशि भूषण शुक्ला, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में अपने…
Read More